रविवार 19 अप्रैल 2026 - 19:27
पश्चिम बंगाल के दीनी विद्यार्थियों ने दिया खिदमत ए खल्क पैगाम

हौज़ा / क़ुम अल मुकद्दस में हर रोज़ हिंदुस्तान के पश्चिम बंगाल के दीनी विद्यार्थियों ने मौकिब लगाकर बच्चों और मोमनीन की खिदमत अंजाम दे रहे हैं और उन्होंने एक भाईचारे की मिसाल पेश की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के पवित्र शहर क़ुम अल मुकद्दस में पश्चिम बंगाल के दीनी विद्यार्थियों ने ‘खिदमत ए खल्क का जीता-जागता उदाहरण पेश किया है। इन विद्यार्थियों ने एक मौकिब स्थापित कर रखा है, जहां हर दिन आम लोगों और विशेष रूप से बच्चों के लिए खाने-पीने का सामान और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का प्रबंध किया है।

इस मौकिब पर हर रोज ताज़ा भोजन और गर्म चाय का इंतेजाम किया जाता है।बच्चों के लिए विशेष ध्यान: बच्चों को बिस्कुट, दूध और पौष्टिक चीजें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं।

क़ुम शहर के स्थानीय निवासियों और अन्य ज़ायरीन ने इन भारतीय विद्यार्थियों के इस सेवा कार्य की काफी प्रशंसा की है।

क़ुछ स्थानीय शख्स ने कहा,यह यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि भारत के विद्यार्थियों ने इतनी मेहनत और मुहब्बत के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं। यही असली धार्मिक शिक्षा का मकसद है और यह एकता का उद्देश्य है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha